ओडिशा में कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Odisha: बीते दिनों ही ओडिशा (Odisha) में कटक से बलांगीर लायी जा रही कफ सिरप की बड़ी खेप पुलिस के द्वारा जब्त की गई। इस मामले में बलांगीर पुलिस के द्वारा 37 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन इन सबके बावजूद बलांगीर जिले में कटक से कफ सिरप कफ सिरप की सप्लाई लगातार जारी है।

एक बार फिर कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त (Odisha)

इसी कड़ी में एक बार फिर से शुक्रवार की सुबह बलांगीर पुलिस के द्वारा कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की गई है। साथ ही कफ सिरप की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बलांगीर टाऊन थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कटक से बलांगीर जा रही गोपीनाथ ट्रेवल्स की बस से भारी मात्रा में कफ सिरप बलांगीर भेजी गई है।

तीन संदिग्ध गिरफ्तार 

मामले की जानकारी मिलने पर बलांगीर पुलिस की ओर से  श्मशान घाट के पास गोपीनाथ बस से कफ सिरप की पेटी उतारते तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही पेटियों की जांच की गई तब उसमें भरी हुई कफ सिरप की बोतलें मिलीं। ऐसे में तीनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से पुलिस को 2240 बोतल कफ सिरप, नकद 5,440 रुपए और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें-टीबी से हर साल लाखों लोगों की मौत, 1 मरीज 15 लोगों को करता हैं संक्रमित

गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान लालधर पुटेल, डुमाल गांव, सदर थाना, कालाहांडी जिला, विश्वनाथ मुलिया, मंगलाबाग थाना, कटक जिला, महेश्वर महांती, बड़चना थाना, जाजपुर जिले के रूप में की गई है।

ये भी पढ़ें-बासी नूडल्स खाने से लड़के के काटने पड़े पैर

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत