पटना में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

Banned Cough Syrup: बिहार में एक लंबे वक्त से शराब कानूनी रुप से बंद है। लेकिन इसके बावजूद चोरी-छिपे शराब का कारोबार जारी है। वहीं कई लोग शराब की जगह कफ सिरप का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार ने नशे के रुप में इस्तेमाल किए जाने वाले कफ सिरप पर सख्त पाबंदी लगाई हुई है। लेकिन तस्कर फिर भी लगातार कफ सिरप की तस्करी कर रहे हैं। इसी कड़ी में गोपालगंज से उत्पाद विभाग की  टीम ने प्रतिबंधित कफ सिरप (Banned Cough Syrup) जब्त किया है।

जब्त कफ सिरप की कीमत 28 लाख रुपए (Banned Cough Syrup) 

प्रतिबंधित कफ सिरप को ट्रक के माध्यम से देहरादून से पटना लाया जा रहा था।  कुचायकोट थाने के बलथरी चेकपोस्ट के नजदीक वाहन जांच के दौरान कार्रवाई की गयी है। जब्त की गई कफ सिरप की फैक्ट्री में कीमत तकरीबन 28 लाख रुपए बतायी जा रही है। उत्पाद विभाग के द्वारा ट्रक ड्राइवर से बात की गई।

डॉक्टर के बजाय मेडिकल स्टोर संचालक से करवाया ऑपरेशन मरीज की हुई मौत, आरोपी फरार

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने जानकारी दी कि बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही थी। इस जांच के दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी तो प्रतिबंधित कफ सिरप और होमियौथिक दवा पायी गयी। इस मामले में वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए औषधि विभाग को सूचित किया गया। महिला ड्रग इंस्पेक्टर के साथ टीम बलथरी चेकपोस्ट पर पहुंची, जहां कफ सिरप की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ओडिशा में कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि औषधि नियंत्रण विभाग की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। इससे पहले भी बलथरी चेकपोस्ट पर प्रतिबंधित कफ सिरप को बरामद किया गया था।

इसे भी पढ़ें- ओडिशा में कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

Related Posts

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कड़ी कार्रवाई हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय ,पंचकुला ने राज्य के सभी निजी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल कॉलेजों तथा…

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 15 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 25 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 19 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए