Bihar Govt Hospital: बिहार के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने जब से स्वास्थ्य विभाग संभाला है तब से वो विभाग को लेकर काफी अलर्ट हैं।  वो आए दिन आला अधिकारियों की बैठक बुलाकर पूरे  स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर काम करने का निर्देश देते रहते हैं। कभी-कभी तो वो खुद देर रात में निरीक्षण के लिए निकल जाते हैं। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओपीडी (OPD) को लेकर निर्देश जारी किया गया है। राज्य के सभी सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पतालों और सदर अस्पतालों (Bihar Govt Hospital) में मरीजों को दी जाने वाली ओपीडी की सुविधा का समय में बदलाव किया गया है। अब दोपहर बाद भी बिहार के लोगों को ओपीडी की सुविधा मिलेगी।

दोपहर बाद भी मिलेगी ओपीडी सुविधा (Bihar Govt Hospital)

ओपीडी (OPD) की सुविधा को लेकर राज्य के सभी सरकारी और सदर अस्पतालों के समय में बदलाव किया गया है। अब ओपीडी दो पालियों में अब मिलेगी।  सुबह आठ बजे से दोपहर 1:30 तक निबंधन किया जाएगा। इसके बाद शाम में 3:30 से पांच बचे तक निबंधन किया जा सकता है। बता दें कि पहली शिफ्ट में ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम चार बजे से छह बजे तक चलेगा। रविवार को ओपीडी बंद रहेगा। इसके अलावा ओपीडी संबंधी शिकायत और सुझाव के लिए 104 नंबर जारी किया गया है।

https://twitter.com/BiharHealthDept/status/1636229226901692418?s=20

 

तेजस्वी यादव ने सिविल सर्जन के साथ की थी बैठक 

स्वास्थ्य विभाग की कमान संभालते ही तेजस्वी यादव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ बैठक की थी। उन्होंने अस्पताल में सभी कमियों को दूर करने के लिए सिविल सर्जन को 60 दिनों का समय दिया था। तेजस्वी यादव ने कई डॉक्टरों को उनकी लापरवाही के कारण निलंबित भी कर दिया था।

टीका लगते ही दो नवजात शिशुओं की मौत, अस्पताल हुआ सील