औषधि निरीक्षक ने मारा छापा, भारी मात्रा में एक्सपायर दवाइयां बरामद, ग्रामीण क्षेत्रों में आरोपी करता था सप्लाई

मुजफ्फरनगर। गांव शेरनगर में ग्राम प्रधान के भाई के घर से बरामद दवाइयों की जांच-पड़ताल 24 घंटे में भी पूरी नहीं हो सकी। तीन जनपदों की टीमें लगातार बरामद दवाइयों की जांच कर सूची तैयार करने में जुटी हुईं हैं। बरामद दवाइयों में 90 फीसदी तक एक्सपायर डेट की हैं, जो सामान्य बीमारियों में काम आने वाली हैं। औषधि निरीक्षक लवकुश ने बताया कि प्रथम दृष्टया अब तक की जांच में यही सामने आ रहा है कि आरोपी एक्सपायर हो चुकीं उक्त दवाइयों को री-प्रिंट करने के बाद देहात क्षेत्र में डॉक्टरों व मेडिकल स्टोर्स पर सप्लाई करता था।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर केे नवनिर्वाचित प्रधान इकराम के भाई इनाम के घर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा था। इस दौरान इनाम के घर से बड़ी तादाद में अवैध रूप से स्टॉक कर रखी गईं भारी मात्रा में दवाइयां मिली थी, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। दवाइयां इतनी अधिक मात्रा में थी कि इनकी जांच के लिए मेरठ और सहारनपुर से भी औषधि विभाग की टीमों को मौके पर बुलाना पड़ा।

तीनों जनपदों की टीमें बरामद दवाइयों की जांच व सूची बनाने में लगी हुई हैं। 24 घंटे में भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि बरामद दवाइयों में 90 फीसदी से अधिक एक्सपायर डेट की हैं। इनमें अधिकांश दवाइयां सामान्य बीमारियों में काम आने वाली हैं, जिनमें एंटीबायटिक, फीवर, पेट से संबंधित बीमारियां, एसिडिटी और दर्द की दवाइयां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में यही सामने आ रहा है कि आरोपी द्वारा एक्सपायरी हो चुकीं उक्त दवाइयों को री-प्रिंट करने के बाद देहात क्षेत्र में डॉक्टरों व मेडिकल स्टोर्स पर सप्लाई करता था। इस संबंध में आरोपी के घर से कुछ अहम कागजात भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच में उसकी सप्लाई चेन की भी जानकारी मिल पाएगी।

गांव शेरनगर में प्रधान इकराम के भाई इनाम के घर से मिले एक्सपायर दवाइयों के के मामले में देर रात नई मंडी थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। फरार आरोपी की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें लगाईं गईं हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने रिपोर्ट होने की पुष्टि की है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच के साथ ही कई टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 16 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ