करोड़ों की अफीम के साथ 2 तस्कर दबोचे

नई दिल्ली। दिल्ली स्पेशल सेल ने दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को करोड़ों रुपए कीमत की 1205 किलोग्राम अफीम के साथ दबोचा है। यह अफीम झारखंड के नक्सली प्रभावित इलाके से लाई जा रही थी और इसे दिल्ली के रास्ते पंजाब में सप्लाई किया जाना था। इस बारे में सूचना मिलने पर स्पेशल सेल ने टीम गठित कर बुराड़ी फ्लाईओवर के पास चौकसी बढ़ा दी।
पुलिस ने वजीराबाद से बुराड़ी की तरफ आ रहे ट्रक पीवी11-एएफ-8371 को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। टीम ने पीछा कर ट्रक को बुराड़ी फ्लाईओवर के पास पकड़ लिया। इसकी तलाशी में 60 सफेद प्लास्टिक के बैग बरामद हुए, जिसमें 1205 किलो अफीम मिली। सेल ने आरोपी भीम गिरि और राजविंदर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह पांच साल से झारखंड से ट्रक में चावल भूसी के बैग के बीच में ड्रग के पैकेट छिपाकर ला रहे हैं।
अब तक करीब 800 क्विंटल से अधिक अफीम की सप्लाई कर चुके हैं। उन्हें झारखंड का एक दवा विक्रेता अफीम उपलब्ध करवाता था, जिसे वह पंजाब में विभिन्न दवा विक्रेताओं को देते थे। जांच के दौरान पता चला कि झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाके में 15 वर्षों से अवैध अफीम की खेती में तेजी आई है। डाल्टनगंज, लातेहार, धनबाद, गया आदि में अफीम की अवैध खेती खूब की जा रही है। जिसे पुलिस की नाक के नीचे से दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। स्पेशल सेल ने एक सप्ताह पहले भी दो लोगों से 10 किलो हेरोइन भी जब्त की थी, जिसे झारखंड से ही लाया गया था।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 18 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 19 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 22 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक