कार से कफ सिरप की खेप जब्त, सप्लायर गिरफ्तार

सतना (मप्र)। जिला थाना पुलिस ने एक कार से 6 पेटी अवैध नशीली कफ सिरप बरामद की है। साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई सिरप की कीमत 86 हजार 400 रुपए बताई गई है। रामपुर बाघेलान टीआई मनोज सोनी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक कार में नशीली सिरप की खेप ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर नाकाबंदी की गई। तभी पुलिस ने एक कार एमपी-19 सीबी 2881 को रोककर जांच की। कार में कुल 6 पेटी जिनमें 720 शीशी अवैध कफ सिरप मिली। इस सिरप के संबंध में आरोपी के पास कोई कागजात नहीं मिले। इस पर पुलिस ने आरोपी विक्रम गुप्ता उर्फ राहुल गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी बेला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 11/2020 धारा 8बी, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त कार की कीमत साढ़े 3 लाख और सिरप की कीमत 86 हजार 400 रुपए आंकी गई है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 22 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश