कार से नशीली दवा की तस्करी, एक गिरफ्तार

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। जिले की संगरिया थाना पुलिस ने मेडिकल नशे की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा। पुलिस टीम ने 20 हजार से अधिक नशीली गोलियां व शीशी जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नशीली दवा विक्रय के 20 हजार रुपए तथा एक फोर्ड कार भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार एसपी राशि डोगरा के निर्देशन में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में नशीली दवा लेकर संगरिया थाना क्षेत्र में आ रहा है। इस पर संगरिया थाना प्रभारी इंद्रकुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम कस्बे के वार्ड 17 में सूचना के आधार पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान फोर्ड कार पुलिस टीम को देखकर वापस मुडऩे लगी तो पुलिस ने उसे रुकवाकर तलाशी ली। कार से प्रतिबंधित 18 हजार अल्प्राजॉलम गोलियां तथा ऑरनेक्स दवा की 1200 शीशियां बरामद की गई। कार चालक की पहचान हरिदेव उर्फ हरदेव पुत्र कुलदीप बिश्नोई निवासी संगरिया के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपए भी जब्त किए जो नशीली दवा विक्रय के थे। दवा व कार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड मंजूर कराएगी। रिमांड के दौरान उससे नशे की खरीद-फरोख्त तथा मुख्य सप्लायर आदि को लेकर पूछताछ करेगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 18 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़