किसी भी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजकरवा सकते हैं इलाज

रोहतक। देश भर में कोरोना के साथ -साथ ब्लैक फंगस जैसी घातक बीमारी भी आ चुकी है। जिसने सबका जीना हराम कर रखा है। बताना लाजमी है कि लोग कोरोना के साथ -साथ इस बीमारी से निपटने के लिए कड़े प्रयास कर रहे है। गौरतलब है कि हरियाणा में म्युकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस नामक बीमारी से ग्रस्त मरीज अब पीजीआई रोहतक समेत प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज करवा सकते हैं। राज्य सरकार ने इस बीमारी के इलाज के लिए प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों को अधिकृत कर दिया है। साथ ही, इस बीमारी के इलाज के लिए जरूरी इंजेक्शन एम्फोटेरीसिन-बी हासिल करने की प्रक्रिया भी निर्धारित कर दी है।

इससे पहले प्रदेश के 4 मेडिकल कॉलेज ही ब्लैक फंगस बीमारी के इलाज के लिए अधिकृत थे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रोहतक, जींद, महेन्द्रगढ़ व चरखी दादरी जिलों के ब्लैक फंगस बीमारी से पीडि़त लोगों के इलाज के लिए पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, रोहतक को अधिकृत किया गया है। इसी प्रकार, पलवल के हथीन उपमंडल तथा नूंह व गुरुग्राम जिलों के लिए शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नल्हड़ को अधिकृत किया गया है। रेवाड़ी, नूंह व गुरुग्राम जिलों के लिए एसजीटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बुढ़ेडा, गुरुग्राम को भी अधिकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि सोनीपत व पानीपत जिलों के मरीजों लिए भगत फूल सिंह राजकीय महिला चिकित्सा महाविद्यालय, खानपुर कलां के साथ-साथ एन.सी.मेडिकल कॉलेज इसराना, पानीपत को भी अधिकृत किया गया है। इसी तरह, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी जिलों के लिए महाराजा अग्रसेन चिकित्सा महाविद्यालय, अग्रोहा को और करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर जिलों के लिए कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, करनाल को अधिकृत किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि रेवाड़ी व झज्जर जिलों के लिए वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, झज्जर को जबकि अम्बाला व कुरुक्षेत्र जिलों के लिए आदेश चिकित्सा विज्ञान संस्थान, शाहबाद को अधिकृत किया गया है।

पंचकूला व अम्बाला जिलों के लिए महर्षि मार्कंडेश्वर मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, मुलाना को भी अधिकृत किया गया है। फरीदाबाद जिले के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,फरीदाबाद को अधिकृत किया गया है। पलवल, नूंह व फरीदाबाद जिलों के लिए अल-फ्लाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, धौज टिकरी खेड़ा, फरीदाबाद को भी अधिकृत किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि ब्लैक फंगस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति ई-मेल amphobharyana@gmail.com पर निर्धारित प्रोफार्मा भरकर डॉक्टर के हस्ताक्षर उपरांत इंजेक्शन एम्फोटेरिसिन-बी प्राप्त कर सकते हैं, जो इस बीमारी के इलाज के लिए काफी कारगर है। इसके अलावा, अधिक जानकारी के लिए http://haryanahealth.nic.in/defaultnew.thml पर भी लॉगइन किया जा सकता है।

 

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 4 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश