कैंसर के इलाज के नाम पर आयुर्वेदिक सेंटर ने 15 लाख रुपए ठगे

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में एक आयुर्वेदिक सेंटर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है। रेलवे में काम करने वाले एक कर्मचारी ने आयुर्वेदिक सेंटर के खिलाफ ये शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित की पत्नी कैंसर से जूझ रही है आयुर्वेदिक सेंटर ने इलाज के नाम पर 15.22 लाख रुपए की ठगी की।

इलाज के नाम पर ठगे 15 लाख (Thane) 

पीड़ित रेलवे पेंटर ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। आयुर्वेदिक सेंटर ने उसकी पत्नी के कैंसर का इलाज करने का वादा किया था। इसके लिए केंद्र ने एडवांस में 15 लाख 22 हजार रुपए लिए और इलाज करने का वक्त आया तो पीछा छुड़ाने लगे। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेलवे पेंटर ने आरोप लगाया है कि आयुर्वेदिक सेंटर में उसने अपनी पत्नी का इलाज कराना शुरु किया था। केंद्र ने इलाज के नाम पर 15 लाख 22 हजार रुपए लिए। लेकिन शिकायकर्ता की पत्नी के स्वास्थ्य में कोई फर्क नहीं पड़ा।

ये भी पढ़ें- गर्भनिरोधक गोलियां खाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा

दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

शिकायतकर्ता ने बताया कि ना तो उसकी पत्नी के स्वास्थ्य में कोई फर्क पड़ा। इसके कुछ वक्त के बाद आयुर्वेदिक सेंटर के कर्मियों ने उससे बचना शुरु कर दिया। उसके किसी भी सवाल का सही तरीके से जवाब नहीं दिया गया। आयुर्वेद केंद्र के दो लोगों पर धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में शनिवार को मामला दर्ज कर लिया गया था।

ओडिशा में कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि फिलहाल, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- पटना में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

 

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी