कैथल में फूड सप्लीमेंट की दुकान में सीएम फ्लाइंग टीम ने मारा छापा

Kaithal: हरियाणा के कैथल (Kaithal) में सीएम फ्लाइंग की कैथल-जींद की संयुक्त टीम ने हाल ही में करनाल रोड पर आर्य समाज मंदिर के पास फूड सप्लीमेंट बेचने वाली दुकान नांदल फिटनेस पर छापेमारी की। सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी के दौरान टीम ने फूड सप्लीमेंट के 8 नमूने सील कर लिए। इन नमूनों को जांच करने के लिए लेबोरेटरी में भेजा जाएगा। नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

फूड सप्लीमेंट मानदंडों के अनुसार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक (Kaithal) 

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंदर शर्मा ने बताया कि उन्हें सोमवार को सूचना मिली थी कि कैथल में करनाल रोड पर नांदल फिटनेस के नाम से फूड सप्लीमेंट की दुकान पर फूड सप्लीमेंट बेचा जा रहा है। ये फूड सप्लीमेंट मानदंडों के अनुसार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सोमवार को सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर पवन शर्मा, एएसआई खुशीराम व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने नांदल फिटनेस की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चिरंजीव कॉलोनी निवासी नवदीप नांदल दुकान पर मौजूद मिला। जिसने फूड सप्लीमेंट बेचने का अपना लाइसेंस दिखाया। छापामारी पर दुकानदारों का तर्क था कि उनकी दुकानों के लाइसेंस है। वह लोगों को वजन घटाने, बढ़ाने और बॉडी बिल्डिंग में प्रयोग करने वाले सही पदार्थ बेचते हैं।

ये भी पढ़ें- बरनाला में 400 नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सीएम फ्लाइंग की टीम ने दुकान से फूड सप्लीमेंट के 8 नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए करनाल लैब में भेजा जायेगा। ईएसआई खुशीराम ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

 

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी