कैमिस्ट शॉप 28 सितंबर को बंद रहेंगी

नवादा। नवादा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश राय ने की। उन्होंने एसोसिएशन के प्रदेश कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ई-फार्मेसी नीति को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने को आंदोलन की रुपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि 20 से 27 सितंबर तक देश के सभी केमिस्ट संस्थानों के संचालक एवं कर्मी काला बिल्ला लगाएंगे। इसके अलावा 28 सितंबर को देशव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। जिसमें नवादा जिले के तमाम दवा विक्रेता शामिल होंगे। उन्होंने कई राज्यों में फार्मासिस्ट उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में विभागीय पदाधिकारी केंद्रीय कानून का हवाला देकर भयभीत एवं भयादोहन कर रहे हैं, इससे निजात दिलाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है।
उन्होंने सभी खुदरा दवा दुकानों में फार्मासिस्ट समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान नहीं करने पर पूरे बिहार में दवा की आपूर्ति बाधित होगी। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट के नाम पर विभागीय उत्पीडऩ बंद नहीं किए जाने पर अनिश्चितकालीन बंद का भी निर्णय लिया जा सकता है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने सभी दवा दुकानदारों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। मौके पर विजयभान ङ्क्षसह, राजेश कुमार, अनिल प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, लखन प्रसाद, उदय जैन, विनोद कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार, भोला, ध्रुव भगत, राजाराम, जवाहर आदि उपस्थित थे।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 15 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 17 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली