कॉल सेंटर के जरिए अवैध दवाएं बेचने का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार 

लखनऊ। राजाजीपुरम के एक मकान के तहखाने में बने अवैध कॉल सेंटर से शक्तिवर्धक दवाइयां बेचने का मामला पकड़ में आया है। यहां से फोन कर लोगों को झांसे में लिया जाता था। तालकटोरा पुलिस ने मौके पर रेड कर 12 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, 15 से ज्यादा युवक फरार होने में कामयाब हो गए। हिरासत में लिए गए युवकों में सात मुंबई के, तीन मेघालय और एक बेंगलुरु का है। तहखाने से बड़ी संख्या में लैपटॉप, फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं। एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। सी ब्लॉक सेक्टर सात स्थित ललित श्रीवास्तव के मकान का मुख्य गेट खुला था। यह देख पुलिस की गाड़ी रुक गई। शक होने पर पुलिस टीम मकान के भीतर दाखिल हुई तो वहां 25-30 युवक मिले। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगे। इस पर पुलिस ने गेट बंद कर कुछ युवकों को दबोच लिया, वहीं कई मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में दवाओं का ऑनलाइन व्यापार करने की बात बताई। हालांकि कागज मांगने पर वह कुछ भी नहीं दिखा सके। अवैध कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को इंटरनेट कॉल किया जाता था और उनसे संपर्क कर दवाओं की कालाबाजारी होती थी।
इस दो मंजिला कमरे को मकान मालिक ललित श्रीवास्तव ने किराये पर दिया था। ललित ने पुलिस को बताया कि उनके परिचित तालकटोरा निवासी फैजी ने मकान को किराए पर देने की सिफारिश की थी। फैजी के कहने पर ही उन्होंने मकान रेंट पर दिया था। इसके एवज में उन्हें करीब 42 हजार रुपये मिलते थे। मकान के प्रथम और दूसरे तल पर लडक़े रहते थे, जबकि बेसमेंट में कॉल सेंटर बनाया गया था। मकान की तलाशी लेने पर कमरों में आपत्तिजनक सामान भी मिले। चारों तरफ शराब की बोतलें पड़ी थीं। फैजी ने मकान किसको दिलाया था और इन सबके पीछे कौन लोग शामिल हैं? इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। अवैध कॉल सेंटर में कई लड़कियां भी काम करती थीं, जो पड़ोस के मकान में किराये पर रह रही थीं। पुलिस की लापरवाही के चलते दिन में कई लड़कियां और लडक़े अपना सामान पैक कर वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ में जुटी है।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 15 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ