कोडीन कफ सिरप को कार में रखकर बेच रहे पांच आरोपी दबोचे

सिधी (मप्र)। कोडीन कफ सिरप को कार में रखकर बेच रहे पांच युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बहरी पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 575 बोतल नशीली कफ सिरफ बरामद की हैं। आरोपियों से परिवहन में इस्तेमाल स्विप्ट डिजायर कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

यह है मामला

थाना प्रभारी बहरी राकेश बैस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पड़रिया जंगल में एक सफेद रंग की स्विप्ट डिजायर कार में पांच युवक बैठे हंै और उसमें नशीली सिरप कोरेक्स लिए हुए हंै। वे इसे बेचने के लिए ग्राहकों का इन्तजार कर रहे हंै। सूचना के तहत एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। वहां सफेद रंग की कार खड़ी दिखी, जिसको घेराबंदी कर पकड़ा लिया।

कार में कुल पांच युवक बैठे मिले, जिनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम चालक विष्णु कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भड़री, शिवेन्द सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी पडरा रीवा, प्यूष वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम घोघर रीवा, अभिषेक सरल उम्र 21 वर्ष निवासी विध्यबिहार कालोनी पड़रा, रीवा, सुनील साकेत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम धनखोरी जिला सीधी का होना बताये।

गाड़ी की तलाशी ली गई और डिग्गी में तीन बोरिया मिली। दो बोरियों में कार्टून खोलकर चेक किया तो उसमें ओनरेक्स कफ सिरफ मिली। इसकी गिनती करने पर 575 नग कीमती 2 लाख 30 हजार मिली जिसे जब्त कर आरोपी युवकों से नशीली कफ सिरफ के रखने एवं परिवहन के संबंध में कागजात मांगे। वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

आरोपियों के खिलाफ अधिनियम 1985 की धारा 8/21/22/29 एवं म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट 5/13 के तहत मामला दर्ज किया है। उनसे 575 नग ऑनरेक्स कफ सिरफ कीमती 2 लाख 30 हजार, 4 नग मोबाईल फोन कीमती 45 हजार, एक नग स्वीप्ट डिजायर कार कीमती 3 लाख कुल कीमत 5 लाख 75 हजार बरामद कर लिए हैं। पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश