कोरिया की रैपिड किट मानकों पर फिट

रायपुर।  एमपी सरकार ने दक्षिण कोरिया की कंपनी एसडी बायोसेंसर को 75 हजार किट खरीदी का आर्डर दिया था, जिसमें से 25 हजार किट ही डिलीवरी ली गई है। दरअसल, रैपिड किट को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार चाहती थी कि कोरियन मेड किट के समुदाय में इस्तेमाल से पहले इसका ट्रायल किया जाए। इसके लिए नीति तैयार की गई। कोरोना संक्रमित मरीज जो अस्पतालों में भर्ती हैं, वे मरीज जो संक्रमित थे और ठीक हो चुके हैं और इनके परिजनों के ब्लड सैंपल लेकर जांच करवाई गई। जानकारी के मुताबिक किट के परिणाम 75-80 प्रतिशत के बीच रहे हैं, जो संतोषजनक हैं। 75 प्रतिशत मरीजों में एंटीबॉडी मिले हैं। यह परिणाम अंतरराष्ट्रीय मानकों पर हैं। इस रिपोर्ट से संतुष्ट होने के बाद सरकार ने इसके इस्तेमाल को जारी रखने का फैसला लिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सरकार बाकी की 50 हजार किट कब बुलवाएगी, मगर इतना तो तय है कि सर्विलेंस में इस किट का दूसरा कोई विकल्प नहीं है।

रायपुर में अब तक छह कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से पांच ठीक हो चुके हैं। एक एम्स का अपना स्टाफ है, जिसका इलाज जारी है। ठीक हो चुके मरीजों का रैपिड टेस्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें एंटीबॉडी नहीं पाया गया है। राज्य में अब तक सिर्फ 14,987 लोगों की ही जांच हो पाई है। ये वे लोग हैं जो विदेश से आए थे, संदिग्ध थे या फिर पॉजिविट पाए गए मरीजों के परिजन हैं या फिर हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों से हैं। मगर, राज्य की आबादी सवा दो करोड़ है, इसमें यह आंकड़ा बहुत छोटा है। बहुत ज्यादा आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना संभव नहीं है। इसलिए सिंगापुर, दक्षिण कोरिया यहां तक की अमेरिका भी सर्विलेंस के लिए इसी किट पर भरोसा कर रहे हैं। डॉ. धमेंद्र गहवईं, राज्य सर्विलेंस अधिकारी एवं प्रवक्ता, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि किट सिर्फ और सिर्फ सर्विलेंस के लिए है। विभाग की तरफ से मैं यह भी स्पष्ट करता हूं कि अब तक रैपिड किट का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हमें अब तक जो परिणाम मिले हैं वे संतोषजनक हैं।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 3 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन