कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में Lopinavir/Ritonavir दवाओं को ICMR ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण का न तो कोई निश्चित इलाज मिल पाया है और न ही अभी तक इसकी कोई वैक्सीन बन पाई है। यही कारण है कि पूरे विश्व में कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज में उन दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है जो अन्य दूसरी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती हैं। भारत में तो ऐसी एक नहीं, बल्कि कई दवाओं का इस्तेमाल हो रहा है जो कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में उम्मीद जगा रही हैं। दूसरी बीमारियों के इलाज के लिए बनीं कई दवाएं कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों पर काफी असर करती दिख रही हैं। कोरोना मरीजों में अलग-अलग लक्षणों, उनकी गंभीरता के हिसाब से अलग-अलग बीमारियों के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है।  इसी बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ( ICMR ) ने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में मरीजों पर इस्तेमाल के लिए कुछ और दवाओं को मंजूरी दी है। जिससे एक उम्मीद की नई किरण जगी है।

अलग-अलग देशों में कोरोना मरीजों पर कई दवाओं को इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, अब ICMR ने HIV की दवा के एक कॉम्बिनेशन Lopinavir/ritonavir को कोरोना मरीजों पर इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। इस बाबत दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है। इन दवाओं को किन मरीजों और किस परस्थिति में इस्तेमाल करना है इसे लिए गाइडलाइन जारी किया गया है।

इन दवाओं के अलावा ICMR ने कुछ और दवाओं को भी कोरोना मरीजों पर इस्तेमाल करने की मंजूरी दी है। इनमें चर्मरोग, मरेलिया, डायरिया, आर्थराइटिस, लेप्रसी और शराब की लत छुड़ाने में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को भी मंजूरी दी गई है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दवाओं में से कुछ दवाओं का फिलहाल भारत में क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। यहां आपको बता दें कि Lopinavir/ritonavir कॉम्बिनेशन दवा का इस्तेमाल फिलहाल, एड्स जैसी बीमारियों के लिए किया जाता है। वर्तमान में कोरोना वायरस के SARS और MERS के खिलाफ इस दवा का इस्तेमाल हो चुका है। अब COVID19 में इस्तेमाल के लिए इस दवा की मंजूरी दी गई है। बतााया जा रहा है कि इन दवाओं को इस्तेमाल जिन्हें सांस लेने में दिक्कत होगी, बुजुर्ग मरीज और दूसरी गंभीर बीमारियों से जो जूझ रहे होंगे उनपर इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, इस्तेमाल से पहले इसके लिए लिखित परमिशन लेनी होगी।

इसके अलाव चर्म रोग में इस्तेमाल होने वाली Itolizumab दवा को भी मंजूरी दी गई है। फिलहाल, इस दवा का दिल्ली और मुंबई में ट्रायल चल रहा है। वहीं, ऑर्थराइटिस में इस्तेमाल होने वाली दवा Tocilizumab को भी मंजूरी दी गई है। फिलहाल, इसका क्लीनकल ट्रायल चल रहा है। वहीं, Mycobacterium w दवा, Disulfiram को भी कोरोना मरीजों पर इस्तेमाल करने की मंजूरी दी गई है। वहीं, Loperamide दवा को ट्राइ करने पर विचार चल रहा है।

  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 14 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 14 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 12 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 11 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 12 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 17 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट