कोरोना मरीजों को मुफ्त दिया जाएगा रेमडेसिविर इंजेक्शन, सरकार ने DM और CMO को दिया आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहींरेमडेसिविर इंजेक्शन की जरूरत को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सभी जिलों के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के लिए आदेश जारी किया गया है। आदेशों के मुताबिक, अब निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजों की जीवन रक्षा के लिए उपयोग में आने वाला रेमडेसिविर इंजेक्शन मुफ्त दिया जाएगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई टीम-11 की बैठक में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर कई अहम आदेश जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के निजी अस्पताल संक्रमण से ग्रसित जरूरतमंदों के लिए बाजार और कंपनियों का सहयोग लेकर दवा का खुद से ही प्रबंध करेंगे। किसी स्थिति में दवा न उपलब्ध होने पर या किसी मरीज के लिए अत्यधिक आवश्यक होने पर निजी अस्पताल द्वारा जारी किए गए पर्चे के आधार पर संबंधित डीएम और सीएमओ जरूरतमंद मरीज के लिए सीमित संख्या में नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराएंगे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में रेमडेसिविर जैसी किसी भी जीवन रक्षक दवा की कमी नहीं है। इसके साथ पुलिस को दवाओं की कालाबाजारी करने वालों और।नजर बनाए रखनी होगी। संक्रमित मरीजों के जीवन की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से रेमडेसिविर इंजेक्शन जैसी जीवन रक्षक दवाई की आपूर्ति की जाएगी।

Related Posts

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

लखनऊ (यूपी)। फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है। एसटीएफ ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने…

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

रुडक़ी (उत्तराखंड)। मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज