कोरोना महामारी के दौर में जरूरी दवाओं के नाम पर हो रही कालाबाजारी, कंपनियों ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर देश कई हिस्सों में हाहाकार मचा हुआ है। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों के आरे से हर तरफ ऑक्सीजन और दवाओं की कमी बनी हुई है। ऐसे में कुछ लोगा दवाओं की कमी का फायदा उठाते हुए दवाओं की कालाबाजारी कर रहे हैं। खास तौर पर देश के कई हिस्सों में रेमेडिसिविर की कालाबाजारी के कई मामले सामने आए हैं। कुछ लोग तो जरूरी दवाओं के नाम पर ठगी के भी कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। दवा कंपनियों ने भी लोगों को इस तरह की ठगी को लेकर सावधान किया है।

कुछ मामलों में देखा गया है कि भारी मांग का फायदा उठाने के लिए कुछ लोग जहां MRP से ऊपर लोगों से पैसे ले रहे हैं वहीं कुछ लोग बिना दवा की डिलीवरी किए पैसे लेकर चंपत भी हो जा रहे हैं। ऐसे लोगों का तरीका ये होता है कि पहले वो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए नंबर से जरूरतमंदों की पहचान करते हैं। फिर उन्हें कॉल कर एडवांस जमा कराने को कहते हैं। एक बार एडवांस जमा हो जाने पर फिर फोन उठाना बंद कर देते हैं। उसके बाद मरीज के परिवार परेशान होते रहते हैं।

दवा कंपनियां भी अब ऐसे फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों को लेकर आगाह कर रही हैं। सिप्ला ने इसके बारे में एक पब्लिक अपील भी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि कुछ लोग सिप्ला कंपनी के नाम पर फर्जी बैंक अकाउंट का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं। कंपनी ने इस बारे में लोगों से कहा है कि वो कंपनी की ओर से तय स्टॉकिस्ट या कारोबारी सहयोगी से ही खरीदारी करें। रेमडेसिविर की कालाबाजारी को लेकर भी खबरें आ रही हैं। साथ ही नकली पैकेजिंग कर लोगों को बेचने के मामले भी सामने आए हैं। ऐसे में लोगों को भरोसेमंद सूत्रों से ही खरीदारी करनी चाहिए।

 

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 2 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 14 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस