खून पतला करने वाली दवाओं की अचानक बढ़ गई मांग, ये है वजह

गोरखपुर। एक तरफ देश भर में कोरोना की दवा के साथ -साथ ऑक्सीजन की मांग है तो वहीं दूसरी तरफ अचानक खून पतला करने वाली दवा की भी डिमांड बढ़ गई है। बता दें कि कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण खून पतला करने वाली दवाओं की डिमांड बढ़ गई है। इसकी वजह से दवाओं की किल्लत शुरू हो गई है। चेस्ट फिजीशियन डॉ. वीएन अग्रवाल ने बताया कि कई ऐसे मरीज मिल रहे हैं, जिन्हें लक्षण नहीं हैं। फेफड़े के सीटी स्कैन भी सामान्य मिल रहे हैं, लेकिन डी-डाइमर तीन से पांच गुना तक बढ़ गया है। ज्यादा थकान, मांसपेशियों में दर्द और सांस फूलना डी-डाइमर बढ़ने का संकेत है। ऐसे में खून पतला करने की दवाएं दी जाती हैं।

जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को खून पतला करने के लिए इनोक्सापैरिन सोडियम इंजेक्शन के तौर पर दिया जाता है। यह बाजार में बेहद कम हो गया है। स्थिति ऐसी है कि कोविड अस्पताल संचालकों को मांग के सापेक्ष महज 20 फीसदी ही मिल पा रही है। कोविड अस्पताल संचालक डॉक्टर शिव शंकर शाही ने बताया कि इस इंजेक्शन की 100 वायल की दरकार थी। मिली सिर्फ 20 वायल। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया ने बताया कि इनोक्सापैरिन सोडियम इंजेक्शन की मांग पांच से सात गुना तक बढ़ गई है। दवा की अचानक मांग बढ़ने से किल्लत हो गई है। अस्पतालों को जरूरत के मुताबिक दवाएं दी जा रही हैं। किसी को ज्यादा मात्रा में स्टोर करने के लिए नहीं दिया जा रहा है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 27 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी