कोरोना वायरस को हरा सकती है ब्लड फैट कम करने की दवा: शोध

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए प्रभावी उपचारों की तलाश के साथ ही मौजूदा दवाओं में भी संभावनाएं तलाशी जा रही है। इसी कवायद में जुटे शोधकर्ताओं को ब्लड फैट कम करने के काम में आने वाली एक दवा में उम्मीद की किरण दिखी है। उनका दावा है कि इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना संक्रमण को 70 फीसद तक कम किया जा सकता है। यह ओरल दवा रक्त में वसायुक्त पदार्थो के असामान्य स्तरों के इलाज में काम आती है।

ब्रिटेन की बर्मिघम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की अगुवाई वाली टीम के अनुसार, लैब में मानव कोशिकाओं पर किए गए परीक्षण में पाया गया है कि फेनोफाइब्रेट और इसका सक्रिय रूप फेनोफाइब्रिक एसिड कोरोना संक्रमण को काफी हद तक कर सकता है। इस अध्ययन से जुड़े इटली के सैन राफेल सांइटिफिक इंस्टीट्यूट की शोधकर्ता एलिसा विसेंजिक ने कहा, ‘हमारे नतीजों से जाहिर होता है कि फेनोफाइब्रेट दवा कोरोना के गंभीर लक्षणों को कम करने और इस वायरस के प्रसार को रोकने में काम आ सकती है।’

उन्हेांने बताया, ‘यह एक ओरल दवा है, जो बेहद किफायती और सुरक्षित होने के साथ ही दुनियाभर में उपलब्ध है। इससे खासतौर पर गरीब देशों को मदद मिल सकती है।’ शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर यह दवा क्लीनिकल ट्रायल में खरी पाई जाती है तो उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें वैक्सीन लगवाने की सलाह नहीं दी जाती है। फिलहाल रक्त में कोलेस्ट्राल और लिपिड के उच्च स्तरों के उपचार में यह दवा इस्तेमाल हो रही है।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक