कोरोना वॉरियर्स पर किया हमला तो गैरजमानती 7 साल तक जेल और 5 लाख तक जुर्माना

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश में डॉक्टरों और नर्सों पर हमले को देखते हुए सरकार उनकी सुरक्षा के लिए एक अध्यादेश लाई है। नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बैठक में आज 123 साल पुराने कानून में बदलाव करने का फैसला किया गया और हेल्थकर्मियों के लिए अध्यादेश लाने का फैसला किया गया। इस अध्यादेश के तहत डॉक्टरों और अन्य हेल्थकर्मियों पर हमला करने वालों को अधिकतम और गैरजमानती  7 साल तक की सजा हो सकती है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया। उन्होंने कहा कि सरकार डॉक्टरों और नर्सों पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हेल्थकर्मियों पर हमला करने वालों पर 50 हजार से 5 लाख के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा 3 महीने से 5 साल की सजा भी हो सकती है। जबकि गंभीर चोट के मामले में अधिकतम 7 साल की सजा हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्वास्थयकर्मियों पर हमला गैरजमानती होगा।
जावड़ेकर ने बताया कि आज सुबह की गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ मंत्री हर्षवर्धन ने मेडिकलकर्मियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। डॉक्टरों ने मांग की थी कोरोना काल में उनकी सुरक्षा के लिए सरकार कानून लाए। गृह मंत्री ने उन्हें भरोसा दिया था कि डॉक्टरों और नर्सों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि NSA, IPC, CRPC होने के बावजूद यह अध्यादेश लाने का फैसला किया गया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 123 साल पुराने कानून में बदलाव करते हुए डॉक्टरों पर हमला करना को बर्दाश्त नहीं करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि गंभीर चोट के मामलों में हमला करने वालों को 6 महीने से 7 साल तक की सजा हो सकती है। ऐसे मामलों में जुर्माना 1-5 लाख तक होगा। गाड़ी या क्लीनिक का नुकसान करने पर बाजार रेट से दोगुना नुकसान हमलावारों से वसूल किया जाएगा।
  • Related Posts

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 7 views
    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 6 views
    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 6 views
    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 7 views
    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 7 views
    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

    दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

    • By Desk
    • November 8, 2026
    • 15 views
    दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ