कोरोना से लड़ने के लिए गेमचेंजर नहीं घातक बनी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन

वर्जीनिया। पूरी दुनिया में कोरोना महामारी की वजह से लोग परेशान हैं।  सबसे ज्यादा चिंता इलाज को लेकर है।  कोरोना की भयावहता का सामना कर रहे अमेरिका ने भारत से मदद मांगी थी।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी भरे लहजे का इस्तेमाल भी किया था, वह भी सिर्फ एक दवा के लिए। इस दवा का नाम है हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन।  अब अमेरिका से ही एक नई स्टडी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि सामान्य इलाज की तुलना में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा लेने वाले मरीजों की मौत ज्यादा हो रही है।
अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) और यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के शोधकर्ताओं ने पाया है कि जिन कोरोना मरीजों का इलाज सामान्य तरीकों से हो रहा है, उनके मरने की आशंका कम रहती है।  जबकि, हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की दवा का उपयोग करने पर मरीजों की ज्यादा मौत हुई है। 
इस स्टडी में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की दवा से करीब 28 फीसदी कोरोना मरीजों की मौत हो रही है।  जबकि, सामान्य प्रक्रिया से इलाज करते हैं तो सिर्फ 11 प्रतिशत मरीज ही अपनी जान गवां रहे हैं। 
इस स्टडी से सामने आई रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की दवा कोरोना मरीज को अकेले दी जाए या एजिथ्रोमाइसिन के साथ दी जाए।  मरीज के ठीक होने के चांस कम रहते हैं।  जबकि, उसकी हालत बिगड़ने और मरने की आशंका ज्यादा रहती है।  वैज्ञानिकों की टीम ने 368 कोरोना मरीजों के ट्रीटमेंट प्रक्रिया की जांच की।  इनमें से कई मरीज या तो मर चुके थे, या फिर ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए थे। 
इस जांच में पता चला कि 97 मरीजों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दी गई।  113 मरीजों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के साथ एजिथ्रोमाइसिन दी गई।  जबकि, 158 मरीजों का इलाज सामान्य तरीके से किया गया।  उन्हें हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की दवा नहीं दी गई।   
  • Related Posts

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 5 views
    गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 5 views
    फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

    खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 6 views
    खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

    पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 7 views
    पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 9 views
    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 15 views
    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त