कोरोना संक्रमण की दवा हाइड्रोक्लोरोक्वीन बेअसर!

जोधपुर। कोरोना वायरस के इलाज के लिए रामबाण मानी जा रही दवा ‘हाइड्रोक्लोरोक्वीन’ को चीन में हुए एक शोध में बेअसर करार दिया गया है। शोध के दौरान हाइड्रोक्लोरोक्वीन का उपयोग लक्षण व बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों के दवा देने के बाद एक जैसी आई। बताया गया कि 181 मरीजों को शोध के लिए चुना गया। इनमें 50 फीसदी मरीजों को हाइड्रोक्लोरोक्वीन दी गई। पचास फीसदी अन्य मरीजों को साधारण प्रक्रिया से सर्पोटिंग उपचार के जरिए ठीक करने का प्रयास किया गया। कुछ दिन उपचार के बाद हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोविड-19 के मरीजों की रिपोर्ट एक जैसी आई। शोध के अनुसार हाइड्रोक्लोरोक्वीन ज्यादा असरकारी नहीं है। इसके अलावा कई रोगियों में दवा के साइड इफेक्ट भी देखने को मिले। साइड इफेक्ट बहुत कम थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता है। देश-प्रदेश में कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी देने वाले चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ यही दवा ले रहा है। चिकित्सकीय स्टाफ सप्ताह में दो दिन गोली ले रहा है। एम्स जोधपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जीके बोहरा का कहना है कि भारत में इस दवा का प्रचुर उत्पादन होता है। ऐसे में उसके बेअसर होने का रिसर्च चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ा झटका है। ये दवा मलेरिया के साथ ही आर्थराइटिस (गठिया) के मरीजों को भी दी जाती है। जो मरीज वेंटिलेटर ही नहीं बल्कि ऑक्सीजन पर थे, उन्हें हाइड्रोक्लोरोक्वीन देकर देखा गया। इन्हें कोई विशेष फायदा नहीं हुआ।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर