नशीली गोलियां बेचने के आरोप में तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली पुलिस ने नशे की गोलियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 300 गोलियां बरामद हुई हैं। एक सप्ताह में ऐसे 4 तस्कर गिरफ्तार हो चुके हैं। घंटाघर कोतवाली प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्लामनगर कैलाभट्टा की गली नंबर 4 निवासी अनस के तौर पर हुई है। उसका घर हॉटस्पॉट में है। दवा सप्लाई के बहाने बाहर निकलता था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दवा की सप्लाई या होम डिलिवरी करने वालों को आने-जाने की छूट दी गई है। डिप्रेशन की दवा भी डॉक्टर के पर्ची पर ली जा सकती है। आरोपी इसी नियम का फायदा उठाकर नया बस अड्डे के पास जाकर दवाओं को 20 गुना अधिक दाम में सप्लाई कर रहा था। अभी तक हुई गिरफ्तारी में सप्लाई का तरीका लगभग एक ही है। मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, अभी तक की जांच में सामने आया है कि यह दवा बिना किसी आधिकारिक डीलर के इन लोगों तक नहीं पहुंच सकती। ऐसे में अब इस प्रकार की दवाओं के अप्रूव स्टॉक की जांच की तैयारी की जा रही है। इस मामले में ड्रग डिपार्टमेंट की भी मदद ली जाएगी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए