कोरोना संक्रमण में होम्योपैथिक दवाओं का है असरदार परिणाम, इन दवाओं से मिलेगा आराम

वाराणसी। दुनिया भर में कोरोना ने अपने पैर कुछ इस कदर से पसर लिए है कि कोरोना को मात देना सभी के लिए मुश्किल पड़ रहा है। देश भर में लोग कोरोना महामारी को लेकर इस कदर दर चुके है कि उनको समझ ही नहीं आ रहा है कि वो किस तरीके से अपनों और अपने आप को सुरक्षित रखें। बता दें कि कोरोना संक्रमण होने पर धैर्य बनाए रखें। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए होम्योपैथिक दवाओं का सेवन करने पर बहुत ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. मनीष त्रिपाठी के मुताबिक कोविड-19 में आने वाले लक्षणों को बहुत हद तक होम्योपैथिक दवाओं से नियंत्रित किया जा सकता है। फास्फोरस 200, अर्सेनिक अल्बा 30, कर्बो वेज-6 या 30 और ब्रायोनिया अल्बा 200 बहुत अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। कर्बो वेज-6 या 30 पोटेंसी की दवा ऐसे मरीजों में बहुत लाभदायक है, जिनकों आक्सीजन की कमी महसूस हो रही है।

यह दवा मरीज को तीन से चार बार दें। फास्फोरस 200 पोटेंसी की दवा फेफड़े की बीमारियों में प्रभावकारी है, ये ऐसे मरीजों को देना चाहिए, जिनको सांस लेने में बहुत दिक्कत होती हो या ऐसा लगे कि फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया है। यह दवा दिन में तीन बार दें। सांस लेने में दिक्कत होना, फेफड़े, गले और नाक की म्यूकस में ब्रेन पूरी तरह से सूखने की स्थिति में सूखी खांसी आना, सांस फूलना, फटने वाला सिर दर्द, उल्टी महसूस होना, जरा भी चलने-फिरने में दिक्कत बढ़ जाना, कफ निकलने में बहुत दिक्कत आना आदि लक्षणों वाले मरीजों को ब्रायोनिया अल्बा 200 पोटेंसी की दवा दिन में दो से तीन बार दिया जा सकता है। अर्सेनिक अल्बम 30 एक जीवन रक्षक होम्योपैथिक दवा है। यह कोविड-19 लक्षणों जैसी बीमारियों में एक प्रतिरोधक दवा है। इसे दिन में दो से तीन बार लेने से राहत मिलती है। अधिक परेशानी होने पर नजदीकी होम्योपैथिक चिकित्सक से जरूर परामर्श लें।

वैश्विक महामारी कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ऐेसे में जरूरी है आप अपनी प्रतिरोधक क्षमता को दुरूस्त रखें। अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता अधिक है तो कोरोना से लडऩे में मदद देगी। ईएसआइसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) अस्पताल, पांडेयपुर की डायटिशियन रीतू पूरी बताती हैं कि कोरोना काल में जरूरी हैं कि सभी की इम्यूनिटी मजबूत रहे। इसके लिए चार बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पहला, संतुलित आहार, दूसरा एक दिन में करीब 10 गिलास पानी पीएं, कम से कम सात घंटे नींद भी जरूरी है।

रीतू बताती हैं कि कोशिश करें कि घर से ही काम करें। लगातार दो घंटे तक बैठना खतरे से खाली नहीं है। इस लिए व्यायाम या शारीरिक श्रम भी बहुत जरूरी है। बताया कि एंटी ऑक्सीडेंट वाले तत्व का अधिक सेवन हो। अपनी सुविधा अनुसार कोई एक फल आम, सेव, पपीता, संतरा, तरबूज कम से कम 100-200 ग्राम तक जरूर सेवन करें। इसके अलावा थाली में रोटी, दाल, हरी सब्जी, सलाद, दही, पनीर भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होंगे। शुगर वाले मरीज को खास ध्यान रखने की जरूरत है। रीतू बताती हैं कि इस कोरोना काल में डाइट का काफी महत्व है। इसलिए लोगों को इस पर खास ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया अगर थोड़ी भी तबियत खराब लगे तो तत्काल संबंधित चिकित्सक से परामर्श लेनी चाहिए। ताकि समय रहते ही उपचार हो सके। इसके लिए सभी को सतर्क रहना पड़ेगा।

 

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ