कोरोना संक्रमित मरीज का शव परिजनों को सौंपा, अस्पताल पर केस दर्ज

नई दिल्ली। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने कोरोना वायरस के चलते हुई मौत के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए हरियाणा के सोनीपत में ले गए तो वहां उसके संपर्क में आने से कई लोग संक्रमित हो गए। अस्पताल की इस लापरवाही के चलते पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ महामारी एक्ट और आईपीसी एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल प्रशासन को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में लापरवाही सामने आने के बाद स्थानीय एसडीएम ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई थी। पुलिस की जांच रिपोर्ट पढऩे के बाद स्थानीय एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने एसडीएम के आदेश के बाद केस दर्ज कर जांच को शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को जांच में शामिल होने का नोटिस भेजा गया है।
हरियाणा पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद उन्हें पंजाबी बाग के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने मामले में स्थानीय प्रशासन को सूचना दिए बगैर ही शव परिजनों को सौंप दिया था। अब हरियाणा में परिजन भी संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को कुल 51 कोविड-19 के मामले रिपोर्ट हुए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 को पार कर चुकी है और अब यहां कुल 720 मरीज हो गए हैं। आज तीन लोगों की मौत हुई है।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 14 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ