कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन बना सहारा

जौनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमित के लिए जनपद में बनाए गए कोविड अस्पतालों में आक्सीजन कंसंट्रेटर सहारा बना है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एल-1 अस्पताल में पांच और जिला महिला चिकित्सालय के एमसीएच विग के एल-2 अस्पताल में 25 आक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए गए हैं। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि प्रति कंसंट्रेटर से चार से पांच लीटर प्रति घंटे आक्सीजन स्वत: प्राप्त हो जाता है। यह सामान्य मरीजों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।
दरअसल कोविड महामारी में आक्सीजन गैस सिलेंडर को लेकर उत्पन्न हो रहे संकट से शासन सतर्क हो गया है। औषधि अनुज्ञापन एवं नियंत्रण अधिकारी एके जैन ने प्रदेश के सभी सहायक आयुक्त औषधि एवं औषधि अनुज्ञापन अधिकारी विक्रय से जिलों के निजी अस्पतालों में आक्सीजन गैस की आपूर्ति के संबंध में सूचना मांगी है। गत 16 सितंबर को जारी पत्र में निर्धारित प्रारूप पर गुरुवार की शाम चार बजे तक आंकड़ा ईमेल पर उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। औषधि निरीक्षक एके बंसल ने कहा कि आदेश के क्रम में जानकारी एकत्र कर भेज दी गई है। साथ ही विभाग आपूर्ति, खपत व मूल्य पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है।
बतादे कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण जहां कोविड अस्पतालों व जिला चिकित्सालय में आक्सीजन गैस की खपत बढ़ गई है, वहीं निजी नर्सिंग होम में खपत पूर्व की अपेक्षा आधी हो गई है। आइएमए अध्यक्ष डा.एनके सिंह ने बताया कि बच्चों के आइसीयू, एनआइयू के अलावा गंभीर मरीजों को आक्सीजन पर रखा जाता है। महामारी के कारण अधिकांश चिकित्सक इमरजेंसी में ही भर्ती ले रहे हैं। मरीजों की संख्या काफी कम होने के कारण खपत भी आधी हो गई है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन