आक्सीजन की आपूर्ति के लिए तैयार नहीं फर्म संचालक

सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए ठेकेदार हर तरह से कोशिश करते थे। टेंडर पाने के लिए होड़ लगती थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण मांग बढ़ने के साथ उपलब्धता में कमी के कारण अब सभी ठेका लेने से भाग रहे हैं। यही कारण है कि दो बार विज्ञप्ति निकाले जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग को कोई नहीं मिला। कोटेशन पर आपूर्ति करने वाले भी अब हाथ खड़ा करने लगे हैं। दरअसल स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगस्त माह में आक्सीजन गैस आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन किसी ने आवेदन नहीं किया। दोबारा टेंडर निकाला गया है। अंतिम तिथि बीतने में एक दिन बचे हैं अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। कोटेशन पर जिला अस्पताल के निर्धारित मूल्य पर किसी तरह आपूर्ति लेकर काम चलाया जा रहा है। दूसरी तरफ प्लांटों पर 24 से 30 घंटे कतार में लगने के बाद एक रुपये प्रति सिलेंडर अतिरिक्त लेने के बाद उपलब्ध कराया जा रहा है। तो वहीं निजी व सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन गैस सिलेंडर आपूर्ति के लिए जनपद के तीन अधिकृत फर्मों के अलावा वाराणसी, प्रयागराज आदि जनपदों के भी आपूर्तिकर्ता हमेशा प्रयासरत रहते थे। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को तरह-तरह से प्रलोभन भी दिया जा रहा था, लेकिन वर्तमान में स्थिति यह हो गई है कि टेंडर निकाले जाने के बाद भी आपूर्ति के लिए कोई फर्म संचालक तैयार नहीं हो रहा है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन