कोविड वैक्सीन के लिए दूसरे देशों को करना पड़ सकता है इंतजार, अदार पूनावाला ने की अपील

पुणे। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता फर्म सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने रविवार को कोविड वैक्सीन का इंतजार कर रहे देशों से धैर्य रखने की अपील की है। गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट में निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन को दुनिया भर के देश जल्द से जल्द चाहते हैं। इसके लिए भारत सरकार के साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट के साथ इन देशों के प्रतिनिधि लगातार बात कर रहे हैं ताकि उन्हें वैक्सीन पहले मिल सके और वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद मिल सके।

यही वजह है कि सीरम के सीईओ अदार पूनावाला को खुद इन देशों से धैर्य रखने की अपील करनी पड़ी है। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण कर रही है। इस वैक्सीन को भारत में टीकाकरण में इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद दुनिया के कई देशों में इसकी सप्लाई की जा रही है जिसके चलते संयुक्त राष्ट्र संघ ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की भूमिका की तारीफ की है। दरअसल भारत पहले से ही कई देशों में कोरोनोवायरस के टीके निर्यात कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने पिछले महीने ही मन की बात कार्यक्रम में कहा था “हमारा देश इस संकट के समय दूसरों की मदद करने में सक्षम रहा है क्योंकि हम एक आत्मनिर्भर राष्ट्र हैं।” इस महीने की शुरुआत में पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ बातचीत में उन्हें कोविड वैक्सीन को लेकर मदद का आश्वासन दिया था। बता दें कि रविवार को एक ट्वीट में अदार पूनावाला ने लिखा “प्रिय देश और उनकी सरकारें, जैसा कि आप सभी कोविशील्ड की आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं, मैं विनम्रतापूर्वक आपसे अपील करता हूं कि कृपया धैर्य रखें।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को भारत की विशाल आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया गया है और इसके साथ ही शेष विश्व की जरूरतों को पूरा करने में संतुलन स्थापित करना है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं।”कोविशील्ड उन दो वैक्सीन में है जिसे भारत की औषधि नियामक संस्था ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने पिछले साल आपात उपयोग की अनुमति दी थी। दूसरी वैक्सीन जिसे अनुमति मिली है वह हैदराबाद स्थित फर्म भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी