कोवैक्सीन को ब्रिटेन में मिली अनुमोदित टीकों की सूची में जगह

नई दिल्ली : भारत का स्वदेश निर्मित कोवैक्सिन टीका अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ब्रिटेन के अनुमोदित कोविड-19 रोधी टीकों की सूची में आ गया है.

भारत के कोविड-19 रोधी इस टीके का इस्तेमाल देश में महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है.

ब्रिटेन के परिवहन विभाग (डीएफटी) ने पुष्टि की, सोमवार 22 नवंबर सुबह 4 बजे से, सरकार विश्व स्वास्थ्य संगठन की आपातकालीन उपयोग सूची (डब्ल्यूएचओ ईयूएल) में शामिल टीकों को सीमा पर मान्यता देगी.

उसने कहा, इसके परिणामस्वरूप, सिनोवैक, सिनोफार्म बीजिंग और कोवैक्सीन को आगंतुक यात्रियों के लिए अनुमोदित टीके की हमारी मौजूदा सूची में जोड़ा जाएगा, जिससे टीके की दोनों खुराक ले चुके और यात्रियों को लाभ होगा.

इससे टीके की दोनों खुराक ले चुके उन भारतीयों को लाभ होगा, जो प्रस्थान-पूर्व आरटीपीसीआर जांच कराने या अनिवार्य यात्री लोकेटर फॉर्म पर घोषित पते पर पृथकवास की अनिवार्यता के बिना इस देश की यात्रा की योजना बना रहे हैं.

कोविशील्ड सहित अन्य टीके की दोनों खुराक ले चुके यात्रियों की तरह ही ऐसे यात्रियों को अब ब्रिटेन में आगमन पर एक पीसीआर या लेटरल फ्लो टेस्ट की प्री-बुकिंग कराने की आवश्यकता होगी, जो दूसरे दिन के अंत से पहले किया जाएगा.

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी