रोहतक पीजीआई में रेजिडेंस डॉक्टर की चल रही हड़ताल ख़त्म

रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में रेजिडेंट डॉक्टरों की चल रही हड़ताल गुरुवार को कुलपति डॉ अनीता सक्सेना के साथ मीटिंग के बाद खत्म हो गई। शाम को ही सभी रेजीडेंट डॉक्टर एक बार फिर से वापस अपने काम पर चले गए।

जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ ईश्वर सिंह ने कहा कि गुरुवार को रेजिडेंट चिकित्सकों की एक अहम बैठक कुलपति डॉ अनीता सक्सेना व निदेशक डॉ गीता गठवाला के साथ कुलपति कार्यालय में हुई, जिसमें काफी सकारात्मक तरीके से बातचीत हुई और सभी रेजिडेंट चिकित्सकों ने एक स्वर में कहा कि वह 1 सप्ताह तक के लिए अपनी इस हड़ताल को टाल कर वापस कार्य पर जाने के लिए तैयार हैं।

डॉक्टर ईश्वर ने बताया कि कल से सामान्य तरीके से पहले से ही निर्धारित समय पर ओपीडी चलेगी। वही आज शाम से ही सभी रेजिडेंट चिकित्सक इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर सहित सभी विभागों में ड्यूटी पर तैनात हो गए हैं।

निदेशक डॉ गीता गठवाला ने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए वें सभी एकजुटता के साथ कार्य कर रहे हैं। डॉ गीता गठवाला ने सभी फैकल्टी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ एक कॉल पर अपनी छुट्टियां रद्द कर तुरंत प्रभाव से मरीजों के हित में ड्यूटी ज्वाइन की,  जो मरीजों के प्रति फैकल्टी का सेवाभाव दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कल से दोबारा फैकल्टी सदस्यों की छुट्टियां शुरु हो गई है।

  • Related Posts

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 4 views
    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 6 views
    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 7 views
    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 16 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर