खांसी-जुकाम का सिरप जांच में फेल, मेडिकल एजेंसी पर केस

अंबाला। स्थानीय शिवा मेडिकल हॉल व एजेंसी से जब्त खांसी-जुकाम के सिरप के सैंपल फेल मिले हैं। हरियाणा ड्रग एंड कंट्रोल डिपार्टमेंट ने दोनों जगह पर रेड कर सिरप की 326 बोतल बरामद की थी। इनके सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए। इस सिरप में जांच के दौरान डाइएथिलीन ग्लाइकोल की मात्रा 34.97 फीसदी पाई गई है। इसी आधार पर अब दोनों के खिलाफ भादंसं की धारा के साथ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस सिलसिले में पुलिस विभाग में शिकायत दे दी गई है। बता दें कि यह सिरप तैयार करने वाली कंपनी के खिलाफ भी हिमाचल प्रदेश के कालाअंब में केस दर्ज हो चुका है।
गौरतलब है कि शिवा मेडिकल हाल व एजेंसी से जब्त कोल्डबेस्ट के कई सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी सैंपल की रिपोर्ट डिपार्टमेंट के पास आ चुकी है। पता चला है कि जब्त दवाई में डाइएथिलीन ग्लाइकोल की मात्रा 34.97 फीसदी पाई गई है। इसके कारण ही जम्मू कश्मीर में मासूम बच्चों की किड़नियां खराब होने का दावा किया जा रहा है। बाद में 12 बच्चों की मौत हो गई थी। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही डिपार्टमेंट फिर हरकत में आ गया। डिपार्टमेंट की ओर से अब शिवा मेडिकल हाल व एजेंसी संचालकों के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्टमेटिक एक्ट की धारा-17 ए, 18 ए (1)27 ए व भादंसं की धारा 308 के तहत केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है। ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने खुद एसपी अभिषेक जोरवाल को इस सिलसिले में एक शिकायत देने की भी पुष्टि की है। डाइएथिलीन ग्लाइकोल कार्बनिक यौगिक है जिसका इस्तेमाल मोटर गाडिय़ों में एंटी फ्रिज के रूप में होता है। यह गंधहीन, रंगहीन और सिरप जैसा होता है और इसका स्वाद मीठा होता है। यह बेहद खतरनाक होता है। इसके इस्तेमाल से मौत तक हो सकती है।
ड्रग एंड कंट्रोल डिपार्टमेंट, अंबाला के ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि शिवा मेडिकल हाल व एजेंसी से जब्त कोल्डबेस्ट के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाई में डाइएथिलीन ग्लाइकोल की मात्रा 34 फीसदी से ज्यादा पाई गई है। इसके कारण ही जम्मू-कश्मीर में दवा का सेवन करने से बच्चों की किड़नियां प्रभावित हुई। बाद में कई बच्चों की मौत हो गई। दवा की खरीद-फरोख्त करने वाली दोनों एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया जा रहा है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के दायरे में दोनों पर कार्रवाई होगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 17 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 15 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक