खून की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस की इकाई एसटीएफ ने औषधि प्रशासन विभाग के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत खून की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। एसटीएफ ने निजी ब्लड बैंक के दो मालिकों समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों को लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ की टीम ने मानव रक्त (पीआरबीसी) के 302 पैकेट भी बरामद किए। एसटीएफ द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ये आरोपी राजस्थान से पीआरबीसी उत्तर प्रदेश लाते थे और उसे यहां विभिन्न अस्पतालों को बेचते थे।

लखनऊ का रहने वाले असद रजा और कुशीनगर का नौशाद अहमद राजस्थान में विभिन्न धर्मार्थ संगठनों से अवैध रूप से खून खरीदा करता था। यह रक्त आमतौर पर इन संगठनों द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर एकत्र किया जाता था।
एसटीएफ के मुताबिक, ये दोनों आरोपी 700 से 800 रुपये प्रति यूनिट की दर पर रक्त खरीदा करते थे और अस्पताल या मरीज की जरूरत के मुताबिक ऊंची कीमत पर बेचा करते थे।

इन दोनों ने तस्करी कर लाए गए रक्त को लखनऊ में विभिन्न ब्लड बैंकों और मध्य उत्तर प्रदेश में कम से कम सात अन्य जिलों में बेचा था। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद अम्मार मिडलाइफ ब्लड बैंक का मालिक है और रोहित कुमार एवं करण मिश्रा वहां टेक्नीशियन हैं। उन्होंने बताया कि अजित दूबे नारायणी ब्लड बैंक का मालिक है और संदीप कुमार वहां टेक्नीशियन है। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी को गिरफ्तार किया गया है। रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का काम भी किया जा रहा है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 14 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए