फार्मासिस्ट समस्या का मुद्दा संसद में गूंजेगा

नवादा, बिहार। फार्मासिस्ट समस्या को लेकर जिलेभर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवादा जिला दवा विक्रेता संघ के बैनर तले नवादा संसदीय क्षेत्र के सांसद चंदन बाबू को अपना ज्ञापन देकर फार्मासिस्ट की समस्या के निराकरण की गुहार लगाई। उन्होंने फार्मासिस्ट की समस्या के समाधान एवं कानूनी खामियां सांझा की। इस पर सांसद ने समस्या के समाधान के लिए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस मुद्दे को हम संसद में उठाएंगे। इसके लिए और जानकारी की जरूरत पड़ेगी तो संगठन को फिर से बुलाकर शंका निवारण कर लेंगे ताकि संसद में विरोधी स्वरों का माकूल उत्तर दिया जा सके। नवादा जिला संगठन ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनके बुलाने पर तुरन्त मिलकर इस बिंदु पर विस्तृत जानकारी देंगे। इस डेलीगेट में वारसलीगंज से सचिव शंभू शरण, नारदीगंज से अध्यक्ष गोरेलाल सिंह, नरहट से अध्यक्ष उमा शरण गुप्ता, मैसस्कोर बिजुबीघा प्रखंड के सचिव महेश कुमार, रजौली प्रखंड के अध्यक्ष पिंकू कुमार, सचिव बाल्मीकि प्रसाद तथा जिला संगठन के अध्यक्ष बृजेश सचिव अनिल कुमार कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद ,पंकज सिन्हा, अनिल सिंह आदि वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन