गलत इंजेक्शन ने ले ली मासूम की जान

प्रतापगढ़ -कुंडा (उ.प्र.)। गलत इंजेक्शन लगाए जाने से एक मासूम की जान चली गई। फतनपुर के छानापार निवासी अनीता को करीब दो माह पूर्व बेटा हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण शिविर में अनीता भी अपने बच्चे को टीका लगवाने ले गई गई। आरोप है कि एएनएम उर्मिला ने जैसे ही उसे बीसीजी का टीका लगाया, अचानक बच्चे के हाथ-पैर में ऐंठन होने लगी और वह सुस्त हो गया। यह देख एएनएम ने उसे बीरापुर पीएचसी भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कुछ घंटे डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन देर शाम तक उसकी सेहत में सुधार नहीं होने पर उसे चिल्ड्रेन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाहाबाद ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में एएनएम उर्मिला ने बताया कि शिविर में कई बच्चों को टीका लगाया गया था लेकिन किसी को कुछ नहीं हुआ। उस बच्चे की टीका लगाते ही अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर उसे बीरापुर पीएचसी भेज दिया गया था। इस मामले में सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही कोई शिकायत मिली है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ