गोली खाने से ठीक हो जाएगा कोरोना? फाइजर सीईओ बोले-अगले साल आ जाएगी दवा

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना जैसे खतरनाक बीमारी से जूझ रही है लेकिन सबसे ज्यादा भारत की स्थिति ख़राब है। हालांकि कोरोना संकट से जूझ रही पूरी दुनिया के लिए एक अच्छी खबर है। कोरोना की वैक्सीन बना चुकी दवा कंपनी फाइज़र ने बताया है कि वह अगले साल तक कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवा भी तैयार कर लेगी। यह बयान खुद कंपनी के सीईओ ऐल्बर्ट बॉर्ला ने दिया है।

ऐल्बर्ट ने बताया कि उनकी कंपनी फिलहाल दो ऐंटीवायरल बनाने पर काम कर रही है। इनमें से एक ओरल होगी तो दूसरी इंजेक्शन के जरिए दी जाने वाली। सीएनबीसी को दिेए एक इंटरव्यू में ऐल्बर्ट ने कहा, ‘हम दो एंटीवायरल बनाने पर काम कर रहे हैं। एक ओरल और दूसरी टीके के तौर पर दी जाने वाली। वैक्सीन से ज्यादा महत्वपूर्ण दवा है क्योंकि इसके कई फायदे हैं। इनमें से एक फायदा यह है कि आपको इलाज के अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा और आप घर पर ही दवा खा सकते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर सब सही रहा और नियामकों ने समय से इस दवा को मंजूरी दे दी तो यह इस साल के आखिर तक उपलब्ध हो जाएगी।’ ऐल्बर्ट ने यह भी कहा कि एंटीवायरल दवा कोरोना के अलग-अलग वेरिएंट्स पर भी असरदार होगी। बता दें कि अभी तक कोरोना के इलाज में सिर्फ एक ही एंटीवायरल दवा को मंजूरी मिली है, वह है रेमडेसिविर। रेमडेसिविर को Gilead Sciences ने बनाया है। अभी अमेरिका में जिन दो टीकों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली हुई है उनमें से एक फाइजर भी है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट