चार निजी अस्पताल व तीन पैथोलॉजी सीज की, संचालकों में हडक़ंप

सोनभद्र । चार निजी अस्पताल व तीन पैथोलॉजी सीज करने का मामला प्रकाश में आया है। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित एक अन्य हॉस्पिटल का ओटी सीज कर नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हडक़ंप मचा हुआ है।

यह है मामला

प्राइवेट चिकित्सालयों के नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव की अगुवाई वाली टीम ने निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया। टीम ने संबंधित अस्पतालों के पंजीकरण/नवीनीकरण फाइलों की जांच की। जांच में पता चला कि लोढ़ी स्थित आरटीओ कार्यालय के पास संचालित तृषा हॉस्पिटल में संचालित ओटी में मानकों की अनदेखी की गई थी।

इसके चलते ओटी को बंद कराते हुए चेतावनी और किसी भी प्रकार का सर्जिकल कार्य करने पर रोक लगा दी। इसके बाद टीम परमहंस हॉस्पिटल उरमौरा पहुंची। निरीक्षण के दौरान दर्शाए गए चिकित्सकों में एक भी चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिला। यहां भी ओटी और ओपीडी सेवाओं को बंद करा दिया और हॉस्पिटल बंद करने की चेतावनी देते हुए नोटिस सौंपा गया है।

श्याम हॉस्पिटल में नहीं मिले चिकित्सक

टीम ने राबटर्सगंज कस्बे में स्थित श्याम हॉस्पिटल पर दबिश दी। निरीक्षण के समय नवीनीकरण के लिए प्राप्त पत्रावली पूर्ण नहीं मिली। उसमे दर्शाए गए चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ में से भी कोई मौके पर नहीं था। इस कारण हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।

दुर्गा पॉली हॉस्पिटल का लाइसेंस कैंसिल

महिला थाने के सामने स्थित दुर्गा पॉली हॉस्पिटल में भी नवीनीकरण की फाइल पूर्ण नहीं मिली। दर्शाए गए चिकित्सक-पैरामेडिकल स्टाफ यहां भी नहीं मिला। इस पर हॉस्पिटल को सील करते हुए नवीनीकरण आवेदन कैंसल कर दिया गया। हॉस्पिटल संचालन बंद करने की नोटिस जारी की गई। बसस्टैंड के पास स्थित संकेत हॉस्पिटल का भी यही हाल मिला। अस्पताल को सीज कर नवीनीकरण आवेदन कैंसिल कर दिया गया है।

अवैध पैथालाजी पर लगाया ताला

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करमा क्षेत्र में संचालित अंश पैथोलाजी, केयर पैथोलाजी और विशाल पैथालाजी का भी निरीक्षण किया । ये सभी अवैध रूप से संचालित पाए गए। नोडल डॉक्टर गुलाब शंकर यादव ने बताया कि उपरोक्त तीनों पैथोलाजी सील कर दी गई हैं। इनके संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़