चिकित्सकों के परामर्श से ही ले कोरोना वायरस के संक्रमण की दवा

रांची। राज्य सरकार ने मरीजों को चिकित्सकों के परामर्श से ही कोरोना वायरस के संक्रमण की दवा लेने की सलाह दी है। इसे लेकर कुछ दवाओं का सुझाव देते हुए एडवाइजरी जारी की है। लेकिन, जिस तरह लोग आम सर्दी-खासी या बुखार में दवा दुकानों से दवा ले लेते हैं, उसी तरह कोविड-19 के मरीज या अन्य लोग दवा दुकानों से कोरोना की दवा मांग रहे हैं। कुछ दवा दुकानदार दवा दे भी रहे हैं।

रांची के कांके रोड स्थिति एक दवा दुकान में एक व्यक्ति ने दुकानदार से कहा कि उसे कोरोना की दवा चाहिए। दवा दुकानदार के पूछने पर उसने बताया कि जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आई है तथा अभी गले में सिर्फ थोड़ी समस्या है। दवा दुकानदार ने दूर से ही सही, उसे दवा दे दी। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। यह स्थिति मरीजों के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकती है, क्योंकि राज्य सरकार ने कोविड-19 को अधिसूचित बीमारियों की श्रेणी में रखा है। इसके तहत चिकित्सक या अस्पताल को ऐसे मरीजों की जानकारी प्रशासन और सरकार को देना अनिवार्य है, ताकि उसके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कर कांटैक्ट ट्रेसिग की जा सके। खुद मरीज को भी आइसोलेशन में रहना अनिवार्य है।

वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि विटामिन सी, विटामिन डी, जिक आदि दवा का साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन डॉक्सीसाइक्लिन, एजिथ्रोमाइसिन जैसी एंटीबायोटिक दवा चिकित्सक के परामर्श से लेनी चाहिए। संक्रामक रोग के विशेषज्ञ डा. बी मरांडी का कहना है कि कोशिश करनी चाहिए कि ये दवा चिकित्सक के परामर्श पर ही ली जाए। साथ ही, सही डोज भी लेना जरूरी है, नहीं तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। यदि दवा दुकानदार अन्य दवा भी देता भी है, तो उसे सही डोज तथा दवा लेने के समय की जानकारी जरूर देनी चाहिए। वहीं, रांची सदर अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट उपेंद्र कुमार सिंह का भी कहना है डॉक्सीसाइक्लिन, एजिथ्रोमाइसिन जैसी दवा चिकित्सक के परामर्श से ही लेनी चाहिए।

राज्य सरकार ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को परामर्श देने के लिए 104 हेल्पलाइन की व्यवस्था की है। कोई मरीज इसपर डायल कर दवा का परामर्श ले सकता है। वहीं, स्वरक्षा डॉट एनआइसी डॉट इन के लिक पर जाकर चिकित्सक या पारा मेडिकल कर्मी से वीडियो कॉलिग से भी परामर्श लिया जा सकता है।

Related Posts

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

बठिंडा (पंजाब)। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील किया है। दवा बिक्री लाइसेंस को भी सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन…

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 1 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 13 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी