अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मियों और अस्पताल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। मृतका की पहचान हिंदपीढ़ी निवासी अंजुम फातमा के रूप में हुई है। वह पेट दर्द की शिकायत लेकर सदर अस्पताल पहुंची थी। ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श के बाद उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई। करीब 11 बजे परिजन उसे अल्ट्रासाउंड विभाग ले गए। वहां डॉक्टर ने पानी पीकर कुछ देर इंतजार करने को कहा। जांच के लिए कमरे में ले जाने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। थोड़े समय बाद उसकी मौत हो गई।

यह है मामला

अंजुम फातमा पेट दर्द की शिकायत लेकर सदर अस्पताल आई थी। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। जांच के दौरान महिला बेचैन होने लगी और मुंह से सफेद झाग निकलने लगा। इसके बाद इमरजेंसी से स्ट्रेचर मंगाया गया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ.

विमलेश सिंह ने बताया कि महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर आई थी। अल्ट्रासाउंड से पहले डॉक्टर की सलाह पर उसे पानी पीकर कुछ देर इंतजार करने को कहा गया था। जांच के दौरान अचानक उसे कार्डियक अरेस्ट आ गया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 

Related Posts

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

तेलंगाना।  लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त की हैं। औषधि विभाग ने हनुमाकोंडा में अवैध रूप से संचालित गोदाम पर यह कार्रवाई की है। अधिकारियों…

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क