तेलंगाना। लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त की हैं। औषधि विभाग ने हनुमाकोंडा में अवैध रूप से संचालित गोदाम पर यह कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बालसमुद्रम स्थित कालोजी कलाक्षेत्रम के पास श्रीनिवास नगर में बिना लाइसेंस वाले परिसर पर रेड की। पता चला कि वैध औषधि लाइसेंस के बिना दवाओं का भंडारण किया गया था। गोदाम का संचालन बी सृजन रेड्डी अपने कर्मचारी हरि कृष्णा के माध्यम से कर रहे थे।
22 प्रकार की दवाइयां जब्त की
टीम ने एंटीबायोटिक्स, खांसी की दवाइयां, दर्द निवारक सहित 22 प्रकार की दवाएं जब्त की। कुल 7,89,874 मूल्य की नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है। प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए नमूने भी लिए हैं। यह अभियान सहायक निदेशक डॉ. राज्यालक्ष्मी की देखरेख में चलाया गया। इसे हनुमाकोंडा के ड्रग्स इंस्पेक्टर जे किरण कुमार, वारंगल के वी उपेंद्र और भूपालपल्ली की पी पावनी ने संचालित किया।





