चिकित्सकों पर गिरी गाज, सरकार का अहम फैसला

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि नागरिक अस्पतालों में मरीजों को अनावश्यक तौर पर रैफर करने की प्रथा पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए गुरूग्राम के सिविल सर्जन को चार्जशीट किया जा रहा है और एक चिकित्सक को टर्मिनेट करने के साथ-साथ अन्य चिकित्सकों को निलम्बित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतें मिलने पर अन्य जिलों में भी सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

मंत्री विज ने कहा कि सिविल अस्पतालों में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के बावजूद यदि चिकित्सक प्रसूति जैसे मामलों में भी मरीजों को रैफर करते हैं तो यह उनकी ड्यूटी के प्रति लापरवाही को साबित करता है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल, अम्बाला छावनी में सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, जिनमें कैथ लैब, डायलिसिस, सिटी स्केन, आपातकालीन सेवाएं सहित अन्य सभी जरूरी सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह एंबुलेंस आपातस्थिति में घायलों और मरीजों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होंगी और इसमें सभी जीवनरक्षक उपकरण व दवाइयां उपलब्ध रहेंगी।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 6 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 7 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 7 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 17 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील