मुंबई। मुंबई में टाइम्स नेटवर्क के करीब छह कर्मचारियों में कोरोना वायरस के सकारात्मक लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद से टाइम्स ग्रुप में हडक़ंप मचा है। मुंबई नगर महापालिका की टीम टाइम्स बिल्डिंग को सैनिटाइज कर रही है। बता दें कि टाइम्स नेटवर्क का कमला मिल्स स्थित लोअर परेल में कार्यालय है। इसमें मिरर नाउ, ईटी नाउ और टाइम्स नाउ हैं। टाइम्स नेटवर्क के करीब छह कर्मचारियों में कोरोना वायरस के सकारात्मक लक्षण पाए जाने के बाद सुरक्षा के लिहाज से फिलहाल कार्यालय को सील कर दिया गया है।