छापेमारी के दौरान दवा गोदाम से 5.5 लाख की दवाएं सीज

अयोध्या। शहर में छापेमारी के दौरान एक गोदाम से 5.5 लाख की दवाएं बरामद करने के बाद उसे सीज कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार बल्देव प्लाजा मार्केट में दवा के एक गोदाम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा व उनकी टीम के साथ ने छापा मारा।

जन सुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत मिली थी। गोदाम में बगैर लाइसेंस दवाएं स्टोर की गई मिली। अनियमितता मिलने पर टीम ने करीब साढ़े पांच लाख की दवाएं सीज की है।

इसके साथ ही संदिग्ध मिलने पर दवाओं के चार नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

जैसे ही छापेमारी की सूचना मिली दवा मार्केट में हड़कंप मच गया। जांच-पड़ताल के दौरान दुकान स्वामी ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तो दिखाया, लेकिन गोदाम बगैर लाइसेंस के ही मिला। औऱ दवाएं बिना लाइसेंस के स्टोर पर मिली।

जबकि, मेडिकेटेड साबुन व शुगर की दवाओं समेत चार दवाओं के संदिग्ध मिलने पर नमूना भी लिया गया है, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अनियमितता मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ