जमातियों ने पेशाब भरी बोतल फेंकी व मेडिकल स्टाफ पर थूका, केस दर्ज

नई दिल्ली। क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती तब्लीगी जमातियों द्वारा पेशाब भरी बोतल फेंकने व मेडिकल स्टाफ पर थूकने का मामला सामने आया है। दिल्ली के द्वारका स्थित क्वारेंटाइट सेंटर में जहां पर जमातियों ने पेशाब भरी बोतल फेंकी। वहीं, बक्करवाला सेंटर में एक जमाती ने मेडिकल स्टाफ पर थूका। शिकायत के बाद दोनों मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। द्वारका सेक्टर-16 में 198 और बक्करवाला में 120 जमाती क्वारैंटाइन हैं। द्वारका सेक्टर 16 स्थित क्वारेंटाइट सेंटर में ड्यूटी पर तैनात सिविल डिफेंस के स्टाफ को पंप हाउस की छत पर 3 बोतलें मिली थी। इसमें से एक मे पेशाब भरा हुआ था। इसकी शिकायत सेंटर इंचार्ज से मिलने के बाद द्वारका नॉर्थ थाने में केस दर्ज किया गया। हालांकि, इस घटना की अब तक कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। कोरोना संक्रमण का दायरा दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढक़र 669 पहुंच गया है। इसमें 426 निजामुद्दीन मरकज से जुड़े लोग है। वहीं, विदेश से लौटने और उनसे संक्रमित होने वाली की संख्या बढक़र 214 पहुंच गई है। इसमें 11 ऐसे लोग जोड़े गए है, जिनके संक्रमित होने का पहले कारण पता नहीं चल पाया था। जिससे संक्रमण के कारण होने वाली की संख्या 40 से घटकर 29 हो गई है। दिल्ली सरकार के अलग-अलग अस्पतालों में 1052 मरीज भर्ती है। इसमें 558 कोरोना पॉजिटिव है। वहीं, 28 मरीज आईसीयू और 6 वेंटिलेटर पर हैं। 15 मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा है। एलएनजेपी में 121, आरजीएसएसएच में 97, जीटीबी में 33, डीडीयू में 33, बीएसए में 10, आरएमएल में 22 भर्ती हैं। क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को एक बार फिर मरकज पहुंची, जहां काफी देर छानबीन करने के बाद लौट गई। उधर, पुलिस ने मौलाना साद समेत सभी सात आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। इस बारे में एयरपोर्ट अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है मरकज से कुछ रजिस्टर बरामद किए गए हैं। उनमें काफी कुछ उर्दू में लिखा गया है, जिसे समझने के लिए ट्रांसलेटर की मदद ली जा रही है।
पुलिस ने मरकज आए दो हजार जमातियों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए हैं। आने वाले दिनों में इस केस के मद्देनजर उन सभी लोगों को नोटिस देकर जांच में शामिल किया जाएगा, जिसे लेकर पुलिस को कुछ जानकारी जुटानी होगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन