क्या पत्तागोभी खाने से कोरोना वायरस फैल सकता है?, जानें ऐसे मिथकों की सच्चाई

इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हो रहे हैं। इन्हें लेकर आम लोगों में काफी भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। क्या है, इन मिथकों की सच्चाई, इस बारे में आपको बता रहा है हिन्दुस्तान।

मिथक: क्या पत्तागोभी खाने से कोरोना वायरस फैल सकता है?

हकीकत: पत्तागोभी खाने से कोरोना वायरस फैल सकता है या पत्तागोभी की सतह पर यह वायरस 30 घंटे तक ठहरता है, ऐसी खबरें गलत हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऐसी कोई भी रिपोर्ट जारी नहीं की है, न ही इस तरह का कोई मामला सामने आया है। विशेषज्ञों का इतना ही मानना है कि हर फल और सब्जी को इस्तेमाल करने से पहले खूब अच्छी तरह धो लें।

मिथक: क्या कोरोना वायरस पुरुषों को अधिक होता है?
हकीकत: कोरोना वायरस किसी को भी प्रभावित कर सकता है। इसमें स्त्री-पुरुष का कोई भेद नहीं है। अभी तक मिले आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में संक्रमण के मामले अधिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक संक्रमितों में 76 प्रतिशत पुरुष हैं और 24 प्रतिशत महिलाएं। लेकिन इसके कई अन्य कारण भी हैं। पहले से सेहत से जुड़ी समस्याएं, धूम्रपान जैसी कई चीजें इसकी वजह हो सकती हैं। इसलिए सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां घर में रहते हुए या घर से बाहर निकलते हुए आपसे जिन सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने को कह रही हैं, उनका पालन जरूर करें।
मिथक: संक्रमित व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं?
हकीकत:कई दिन से ये अफवाहें चर्चा में हैं कि रक्तदान करवाने वाली संस्थाएं रक्तदान करने वालों का कोरोना टेस्ट कर रही हैं। यह सही नहीं है। सलाह यह है कि अगर किसी को संक्रमण के लक्षण हैं या इसकी आशंका है, तो वह स्वस्थ होने के 28 दिन बाद ही रक्तदान करे। अभी इसका कोई प्रमाण नहीं है कि यह संक्रमण रक्त के जरिये फैलता है। यह विषाणु श्वसन तंत्र से जुड़ा है, जो छींकने-खांसने आदि के दौरान निकले ड्रॉपलेट के जरिये फैलता है। हां, रक्तदान कराने वाली संस्थाएं साफ-सफाई का उचित ख्याल रख रहे स्वस्थ लोगों से रक्तदान करने की गुजारिश जरूर कर रही हैं।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 5 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 6 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 5 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 7 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 19 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई