जानवरों के ब्लड सीरम से बनाई कोरोना दवा ‘एंटीसेरा’

नई दिल्ली। आईसीएमआर ने प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना का ट्रीटमेंट करने के बाद हैदराबाद की एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के साथ मिलकर कोरोना वायरस के इलाज का नया नुस्खा तलाशा है। इसके लिए जानवरों के ब्लड सीरम लेकर कोरोना संक्रमण के इलाज की वैक्सीन का निर्माण किया गया है। आईसीएमआर का दावा है कि उसने कोरोना के उपचार के लिए जानवरों के रक्त सीरम का इस्तेमाल करते हुए हाइली प्योरिफाइड ‘एंटीसेरा’ विकसित की है, जो कोरोना की घातकता को कम करने में काफी कारगर है।
गौरतलब है कि एंटीसेरा जानवरों से प्राप्त ब्लड सीरम है, जिसमें खास एंटीजन के खिलाफ एंटीबॉडीज होते हैं। खास बीमारियों के उपचार में इनका इस्तेमाल किया जाता है। भारत में प्लाज्मा थेरेपी के बाद कोरोना के उपचार के लिए सामने आई यह सबसे लेटेस्ट थेरेपी है। दावा किया जा रहा है कि यह न सिर्फ कोरोना के मरीजों में बीमारी की भयावहता की रोकथाम में कारगर है बल्कि यह उसका इलाज कर पाने में भी सक्षम है। इस खास थेरेपी को हैदराबाद की ई-लिमिटेड और आईसीएमआर ने मिलकर तैयार किया है। जैविक ई-लिमिटेड भारत की उन लिस्टेड संस्थाओं में से एक है, जिसे केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की ओर से सीमित उपयोग के लिए वैक्सीन बनाने की अनुमति दी गई है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी