‘आरटी-ग्रीन किट’ से कोरोना जांच का रिजल्ट 2 घंटे में

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की जांच कराने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रिलायंस लाइफ साइंसेज ने ऐसी आरटी-पीसीआर किट विकसित की है, जिससे मात्र 2 घंटे में कोरोना की जांच का रिजल्ट मिल जाता है। गौरतलब है कि आरटी-पीसीआर किट से कोविड-19 की जांच के परिणाम में करीब 24 घंटे का वक्त लग जाता है। यह लैब में वास्तविक समय में किसी विषाणु के डीएनए और आरएनए में नकल करने की जांच करता है और सार्स-कोव-2 में मौजूद न्यूक्लिक अम्ल की पहचान करता है। न्यूक्निक अम्ल हर ज्ञात जीवित वस्तु में पाया जाता है। कंपनी का कहना है कि रिलायंस लाइफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने देश में सार्स-कोव-2 के 100 से ज्यादा जीनोम का विश्लेषण किया और इस आधुनिक आरटी-पीसीआर किट को विकसित किया। कंपनी ने इस किट को ‘आरटी-ग्रीन किट’ का नाम दिया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से इसे संतोषजनक प्रदर्शन के लिए तकनीकी मान्यता मिल चुकी है। हालांकि, आईसीएमआर ने किट के डिजाइन को ना तो स्वीकार ना ही अस्वीकार करती है। साथ ही यह किट के प्रयोग में सुगमता को प्रमाणित नहीं करती है। सूत्र ने कहा कि यह किट सार्स-कोव-2 के ई-जीन, आर-जीन, आरडीआरपी जीन की मौजूदगी को पकड़ सकती है। आईसीएमआर की जांच के मुताबिक यह किट 98.7 प्रतिशत संवेदनशीलता और 98.8 प्रतिशत विशेषज्ञता को दिखाती है। इसे कंपनी में काम करने वाले भारतीय शोध वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। इससे जांच का परिणाम आने वाला अनुमानित समय दो घंटे है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची