जिन्हें गंभीर कोविड हुआ था वो ज्यादा मेहनत ना करें : मनसुख मांडविया

अचानक से हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने उन लोगों को ज्यादा मेहनत ना करने की सलाह दी है जिन्हें गंभीर कोविड हुआ था। स्वास्थ्य मंत्री ने  ICMR की एक स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि जिन्हें गंभीर रुप से कोविड हुआ था वैसे लोग हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्‍ट से बचाव करने के लिए 1-2 साल तक ज्यादा शारीरिक मेहनत ना करें।

हाल के दिनों में सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोगों को, जिनमें से कई युवा हैं, नाचते या गाते हुए या टहलने के दौरान अचानक गिरते और मरते हुए दिखाया गया है। गुजरात में अपने पैतृक जिले भावनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आईसीएमआर – भारत की शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान एजेंसी – ने अचानक अस्पष्टीकृत मौतों के साथ संभावित कोविड को लेकर एक विस्तृत शोध किया और सलाह दी है जो लोग गंभीर कोविड संक्रमण से उबर चुके हैं उन्हें अतिरिक्त श्रम से बचना चाहिए। मंडाविया ने कहा, “ऐसे लोगों को एक निर्दिष्ट छोटी अवधि, यानी एक या दो साल के लिए निरंतर श्रम, कड़ी दौड़, व्यायाम आदि से दूर रहना चाहिए।”

ये भी पढ़ें- कोडीन-आधारित कफ सिरप की ऑनलाइन बिक्री के लिए फार्मासिस्ट, डिलीवरी मैन गिरफ्तार

राजधानी दिल्‍ली स्थित राजीव गांधी कैंसर हॉस्पिटल (Rajiv Gandhi Cancer Hospital) में कार्डियोलॉजिस्‍ट डॉ अजित कुमार (Dr Ajit Kumar) ने कहा कि ये देखा गया है कि कोरोना महामारी के बाद से ही हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। मरीजों की जांच से ये स्‍पष्‍ट हो गया था कि कोरोना वायरस के कारण हार्ट की आर्टरीज में ब्लड क्लॉट बन गए थे। इन क्लॉट्स की वजह से हार्ट को ब्लड पंप करने में परेशानी हो रही थी और इसके चलते हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे थे। क्लॉट बनने की एक बड़ी वजह कोरोना का साइड इफेक्ट है। चिंता की बात ये है कि इसमें उम्र मायने नहीं रखती। हर उम्र के लोग इस साइड इफेक्‍ट से जूझते दिखे हैं। कोई व्यक्ति, जो बाहर से दिखने में फिट नजर आ रहा हो, उसकी हार्ट की नसों में भी ब्‍लड क्‍लॉटिंग हो सकती है।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन