जींद पुलिस ने भ्रूण जांच में संलिप्त दलाल को पकड़ा, जल्द होगी डॉक्टर की गिरफ्तारी

जींद। जींद शहर थाना पुलिस ने गर्भ में भ्रूण की लिंग जांच करने के आरोपित दलाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपित को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपित से भ्रूण की लिंग जांच करने की एवज में ली गई 55 हजार की राशि को बरामद करेगी और अस्पताल संचालिका के बारे में पूछताछ करेगी। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. पालेराम ने गत 12 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि बाल भवन रोड स्थित अस्पताल संचालिक डा. शशि शर्मा गर्भ में भ्रूण की लिंग जांच करती है। गांव जलालपुरा कलां निवासी अजय दलाली का कार्य करता है।

स्वास्थ्य विभाग ने नोडल अधिकारी डा. पालेराम के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया और गर्भवती डिकोए के माध्यम से दलाल अजय से संपर्क साधा। 55 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। जिस पर अजय महिला को शशि शर्मा के अस्पताल ले गया और वहां पर गर्भ में भ्रूण की लिंग जांच की गई। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम छापेमारी करती अस्पताल संचालिक शशि शर्मा तथा दलाल अजय वहां से खिसक चुके थे।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. पालेराम की शिकायत पर अस्पताल संचालिका डा. शशि शर्मा तथा गांव जलालपुरा कलां निवासी अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपित को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। शहर थाना प्रभारी डा. सुनील कुमार ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच के आरोपित दलाल को अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपित से राशि को बरामद किया जाएगा। साथ ही फरार चल रही अस्पताल संचालिका के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

  • Related Posts

    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

    प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

    रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 6 views
    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 6 views
    प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

    नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 8 views
    नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

    प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 9 views
    प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

    अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 5 views
    अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

    • By Desk
    • November 11, 2026
    • 17 views
    क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस