जेनरिक दवाओं की गुणवत्ता सुधारे सरकार 

धनबाद। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से देशभर के डॉक्टरों पर दिए गए बयान के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन की धनबाद इकाई के सचिव डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि पिछले दिनों इंग्लैंड दौरे में पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में भारतीय डॉक्टरों के संबंध में जो टिप्पणी की है, उससे देशभर के डॉक्टरों को गहरा आघात पहुंचा है। पीएम ने कहा था कि भारतीय डॉक्टर जेनरिक दवा सिर्फ कमीशन नहीं मिलने की वजह से नहीं लिखते, जो सरासर गलत है। इससे डॉक्टरों का मान-सम्मान धूमिल हुआ है।
कुछ भ्रष्ट डॉक्टरों की वजह से पीएम पूरे चिकित्सा जगत पर उंगली नहीं उठा सकते हैं। डॉक्टर जेनरिक दवाएं लिखने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनका उपयोग समाज का हर वर्ग करे, सरकार इसे सुनिश्चित करे। तभी जेनरिक दवाओं की क्वालिटी में सुधार होगा और ब्रांडेड दवाओं की जरूरत कम होगी। साथ ही, सरकार को जेनरिक दवाओं की गुणवत्ता की गारंटी भी लेनी होगी। प्रदर्शन में आईएमए की धनबाद इकाई के अध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. चंदन सिंह, डॉ. बीके सिन्हा, डॉ. राकेश इंदर सिंह, डॉ. लोकेश जालान आदि भी शामिल थे।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट