झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ले ली बच्ची की जान

पानीपत। पानीपत में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही सामने आयी है। बतादें काबड़ी रोड, अर्जुन नगर में क्लीनिक खोलकर बैठे झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने पर छह साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। दरअसल मूल रूप से उत्तर -प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव नया रामपुर निवासी अतुल अपनी पत्नी मोनी और बेटी खुशी के साथ भारत नगर में रह रहा है। वह रंग-रोगन का काम करता है। उसने बताया कि शुक्रवार को बेटी को उल्टी आई थी। अर्जुन नगर, सब्जी मंडी स्थित नंदलाल के क्लीनिक पर लेकर गया। वहां नंदलाल ने उसे दवा दी। रविवार को बेटी को शौच का बंद लग गया। उसकी हालत अधिक खराब होने पर फिर क्लीनिक लेकर पहुंचे। नंदलाल ने बेटी को एनिमा दिया। बच्ची की हालत और खराब हो गई। कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई। बतादें पिता ने आरोपित झोलाछाप के विरुद्ध लापरवाही बरतने की शिकायत दी है। सोमवार को चिकित्सकों का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही।

 

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली